चंद्रशेखर आज़ाद एक ऐसा निडर क्रांतिकारी जिन्हें ब्रिटिश पुलिस कभी जिंदा नहीं पकड़ सकी

By निधि अविनाश | Jul 23, 2022

चंद्रशेखर सीताराम तिवारी जिन्हें चंद्रशेखर आज़ाद के नाम से जाना जाता है एक भारतीय क्रांतिकारी थे। आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाभा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी और उनकी मां का नाम जागरानी देवी था। आजाद की मां हमेशा से चाहती थी कि वह संस्कृत के विद्वान बनें और इसी को देखते हुए आजाद ने अपनी आगे की पढ़ाई काशी विद्यापीठ से की। आजाद महज 15 साल के थे जब वह पहली बार गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने पर गिरफ्तार हुए और इस दौरान उन्हें जेल में सजा के रूप में 15 चाबुक तक मारे गए थे। एक निडर क्रांतिकारी के रूप में आजाद ने देश की आजादी के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई। 

इसे भी पढ़ें: धधकती ज्वालामुखी की तरह था बाल गंगाधर तिलक का समूचा व्यक्तित्व

चंद्रशेखर आज़ाद द्वारा प्रेरणादायक विचार

- दूसरों को अपने से बेहतर करते हुए न देखें, हर दिन अपने खुद के रिकॉर्ड को तोड़ें, क्योंकि सफलता आपके और आपके बीच की लड़ाई है।

- मैं एक ऐसे धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रचार करता है।

- अगर फिर भी आपका खून नहीं खौलता, तो यह पानी ही है जो आपकी नसों में बहता है।

- एक विमान जमीन पर हमेशा सुरक्षित रहता है, लेकिन यह उसके लिए नहीं बना है। महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए जीवन में हमेशा कुछ सार्थक जोखिम उठाएं।

- ऐसी जवानी किसी काम की नहीं जो अपनी मातृभूमि के काम न आए। 

- निधि अविनाश

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला