Uttar Pradesh: अस्पताल से बाहर आते ही योगी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर आजाद, पूछा- पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को उनपर गोली से हमला किया गया था। इस घटना में चंद्रशेखर आजाद बाल-बाल बच गए थे। उन्हें गोली छूकर निकली थी। इसके बाद उन्हें सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर आजाद ने साफ तौर पर कहा कि मुझे गोली या बंदूक से नहीं डरा सकते।

इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख Chandrashekhar Azad पर गोली चलाने के आरोप में 4 लोग हिरासत में, पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कार बरामद की

हुए थे घायल

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गये थे। गोली आजाद के पेट से छूकर निकली है और अब उनके द्वारा बताये गये घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद पर हमले के आलोक में ट्वीट किया, सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। भाजपा राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा। उप्र में जंगलराज।’’ सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक खतरा है। जाग जाओ सरकार।’’ 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति