Chandrashekhar Azad को मिली जान से मारने की धमकी , पुलिस ने शुरू की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। आजाद की पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि ऑडियो संदेश में कहा गया कि पहले देवबंद में गोली मारे जाने के बाद भी चन्द्रशेखर आजाद बच गया था, क्योकि यह गोली उसकी मौसी के बेटे ने मारी थी लेकिन अब नहीं बचेगा।

जिला अध्यक्ष सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना कुतुबशेर में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच करके कार्रवाई की जायेगी।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi