यूपी में बढ़ेगी ओवैसी और राजभर की ताकत, भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ

By अंकित सिंह | Sep 22, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ-साथ विपक्ष भी अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश में जुट गया है। इन सबके बीच कभी भाजपा के सहयोगी रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी लगातार आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ओमप्रकाश राजभर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत भाजपा को चुनौती देने की मूड में हैं। ओमप्रकाश राजभर ने आज दावा किया है कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण उनकी अगुवाई वाली भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि इसका औपचारिक ऐलान 27 अक्टूबर को मऊ में होने वाली रैली में किया जाएगा। राजभर ने  कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर से लखनऊ में मंगलवार को उनकी मुलाकात हुई है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में धर्मांतरण सिंडिकेट का भंडाफोड़, कलीम सिद्दकी गिरफ्तार, हवाला फंडिंग का आरोप

राजभर ने बताया कि इस रैली के बाद मोर्चा की अगली रैली 27 नवम्बर को हरदोई जिले के संडीला में होगी। इसके बाद कानपुर, मुरादाबाद और बस्ती में रैली होगी। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन सभी रैलियों को ओवैसी और चन्द्रशेखर के साथ ही मोर्चा में शामिल सभी दलों के नेता सम्बोधित करेंगे। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मोर्चे में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने 15 अक्टूबर तक मोर्चा में शामिल होने के मसले पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। उन्होंने सम्भावना जताई है कि सहनी भी 27 अक्टूबर को मऊ जिले के हलधरपुर में आयोजित होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सपा से गठबंधन से जुड़े एक सवाल के जबाब में स्पष्ट किया है कि उनकी अभी तक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश