Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया तथा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1680 : मेवाड़ के राणा राज सिंह की मृत्यु। 1797 : फ्रांसीसी सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया। 1900 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफाकउल्ला खान का जन्म।

1947 : पाकिस्तान की ओर से आए कबायली लड़ाकों ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया। यह घटना पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत से जुड़ी है 1963 : भारत की सबसे बड़ी बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की गई। 1964 : फ्रांसीसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां-पॉल सार्त्र ने अपनी स्वतंत्र सोच और वैचारिक निष्ठा बनाए रखने के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

1975 : सोवियत अंतरिक्ष यान वेनेरा-नौ शुक्र ग्रह की सतह पर उतरा और किसी अन्य ग्रह की सतह से पहली बार ऐतिहासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी थीं। 2008 : भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1’ को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 2010 : विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।

2011 : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बिजनबाड़ी में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की बैठक के दौरान एक पुराना लकड़ी का पैदल पुल टूट गया, जिससे 32 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। 2012 : अमेरिकी साइकिल चालक लांस आर्मस्ट्रांग से डोपिंग के आरोपों के बाद उनके 1999 से 2005 के बीच जीते गए सात टूर डी फ्रांस खिताब औपचारिक रूप से छीन लिए गए और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। 2018 : ताइवान में हुए एक भीषण ट्रेन हादसे में 18 लोगों की मौत, 170 से अधिक घायल।

2023 : नेपाल में 6.3 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 157 लोगों की मौत, 357 लोग हुए घायल। 2025 : नाइजारिया में गैसोलीन से भरे एक टैंकर में विस्फोट होने से 31 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम

चुनौतियों के बावजूद बढ़ती हिंदी

Idukki Murder: प्रिंस ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की मौत

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!