By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
केरलम के इडुक्की जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की पीरमेड के ग्लेनमेरी एस्टेट स्थित उनके आवास पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस (40) को बुधवार रात घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। मृतकों की पहचान प्रिंस की पत्नी प्रियंका (35) और उसकी सास नेसम्मा (60) के रूप में हुई है।
उसने पिछली रात एस्टेट में उनके घर के सामने उन पर जान से मारने के इरादे से हमला किया। पुलिस ने बताया कि प्रिंस उनके घर पहुंचा और प्रियंका से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने एक हथियार से प्रियंका और उसकी मां पर हमला कर दिया।
जब इसरावेल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह भी घायल हो गए। प्रियंका हाल ही में खाड़ी देश से केरलम लौटी थी। उसके लौटने के बाद से दंपती के बीच घरेलू विवाद चल रहे थे।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।