Big boost to ISRO: इसरो तो अब कमाल ही कर देगा, चंद्रयान-4, गगनयान को मिली कैबिनेट की मंजूरी

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने शुक्र ग्रह की कक्षा संबंधी अभियान, गगनयान व चंद्रयान-4 अभियान के विस्तार को मंजूरी दी। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-4 मिशन के लिए तैयारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा से नमूने वापस लाना है। हालाँकि, पिछले मिशनों के विपरीत, चंद्रयान -4 मिशन में कुछ अनोखी चुनौतियाँ हैं। इसमें भारत द्वारा अब तक इस्तेमाल किया गया सबसे शक्तिशाली रॉकेट सिस्टम शामिल होगा। मिशन में कई लॉन्च शामिल हैं, जिसके बाद मॉड्यूल को अंतरिक्ष में इकट्ठा किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: माओवादियों ने दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया

आगामी स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रदर्शित करने वाला इसरो का पहला मिशन होगा। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए विस्तृत अध्ययन और आंतरिक समीक्षा पूरी हो चुकी है और लागत अनुमान जल्द ही मंजूरी के लिए सरकार को सौंपा जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार