Chandrayaan-5 mission: डिजाइन फेज की शुरुआत करने वाले हैं भारत-जापान, इंजीनियरिंग मॉडल का परीक्षण हुआ पूरा

By अभिनय आकाश | May 15, 2025

चंद्रयान-5 मिशन पर काम कर रही भारतीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियांजल्द ही लैंडर और रोवर के प्रारंभिक डिजाइन चरण की शुरुआत करेंगी। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) में LUPEX के प्रोजेक्ट मैनेजर असोह दाई के अनुसार, उपकरणों का चयन हो चुका है, इंजीनियरिंग मॉडल का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है और भारत और जापान दोनों प्रारंभिक डिजाइन चरण में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रयान-5, जिसे LUPEX (लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन) के नाम से भी जाना जाता है। इसरो और JAXA के बीच एक संयुक्त परियोजना है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह और उसके नीचे पानी और पानी-बर्फ का अध्ययन करना है। 6.5 टन वजनी इस यान को 2027-28 में किसी समय जापानी रॉकेट H3 से प्रक्षेपित करने का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़ें: Indus Waters Treaty: कब तक प्यासा रहेगा पाकिस्तान? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दे दिया जवाब

दाई पिछले सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-5 मिशन 3.5 महीने (100 दिन) का प्रस्तावित है। इसरो चंद्रयान-5 का लैंडर विकसित कर रहा है जबकि जेएक्सए 350 किलोग्राम का रोवर बना रहा है। इसमें सात वैज्ञानिक उपकरण होंगे, जिनमें से कुछ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और नासा द्वारा दिए जाएंगे। ईएसए मास स्पेक्ट्रोमीटर और नासा न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर विकसित कर रहा है - दोनों ही अभी डिजाइन चरण में हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है