चंद्रयान दो नासा के लेजर उपकरणों को चंद्रमा तक लेकर जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

वॉशिंगटन। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-दो अगले महीने प्रक्षेपित होने वाला है और वह नासा के लेजर उपकरणों को अपने साथ चंद्रमा तक लेकर जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक इससे वैज्ञानिकों को चंद्रमा तक की दूरी का सटीक माप लेने में मदद मिलेगी। पिछले हफ्ते अमेरिका के टेक्सास में हुए चंद्र एवं ग्रह विज्ञान सम्मेलन के दौरान नासा ने इस बात की पुष्टि की थी तैयार चंद्रयान दो और इजराइली यान बेरेशीट, दोनों नासा के स्वामित्व वाले लेजर रेट्रोरिफलेक्टर अरै को साथ लेकर जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: स्पेसएक्स को एक नये क्रू कैप्सूल के परीक्षण को मिली नासा की हरी झंडी

स्पेस डॉट कॉम ने नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय में ग्रह विज्ञान विभाग की कार्यवाहक निदेशक लोरी ग्लेज के हवाले से कहा, ‘‘हम पूरी सतह को जितना संभव हो उतने अधिक लेजर रिफलेक्टर से भर देने का प्रयास कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: मंगल पर नासा के ‘अपॉर्च्युनिटी’ यान का शानदार सफर खत्म

रेट्रोरिफलेक्टर ऐसे परिष्कृत शीशे होते हैं जो धरती से भेजे गए लेजर रोशनी संकेतों को प्रतिबिंबित करते हैं। ये सिग्नल यान की मौजूदगी का सटीक तरीके से पता लगाने में मदद कर सकते हैं जिसका प्रयोग वैज्ञानिक धरती से चंद्रमा की दूरी का सटीक आकलन करने के लिए कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री हमारे न्याय पत्र के बारे में गोएबल्स से प्रेरणा ले कर बात करते हैं : Jairam Ramesh

Trudeau के सामने लगे खालिस्तान समर्थक नारे, मुस्कुराते आए नजर, सिखों से कहा- हम करेंगे आपकी रक्षा

मोबाइल की आभासी दुनिया में खोता बालमन

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन के हाथों में कमान