BJP के द्वारा लाये गये बदलाव ने ममता को मंदिर जाने, ‘चंडी पाठ’ करने पर मजबूर किया: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

बलरामपुर (पश्चिम बंगाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा लोगों की मानसिकता में लाए गए बदलावों के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से ‘चंडी पाठ’ करने और मंदिर जाने को मजबूर हुई हैं। उन्होंने चुनावी राज्यों में दर्शन के लिए मंदिर जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। पुरुलिया जिले के बलरामपुर में चुनावी रैली में भगवा दल के स्टार प्रचारक ने कहा कि भाजपा के 2014 में केन्द्र की सत्ता में आने से पहले लोगों का एक ऐसा धड़ा विकसित किया गया था जिसे लगता था कि मंदिर जाने से उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि खराब हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बदलाव आया है... ममता दीदी भी मंदिर जा रही हैं और ‘चंडी पाठ’ कर रही हैं। क्या यह बदलाव नहीं है। यह नया भारत है। सभी को भगवान के पास जाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। और जब वह (राहुल गांधी) वहां जाते हैं तो पुजारी को उन्हें वहां बैठने का उचित तरीका बताना पड़ता है।’’

इसे भी पढ़ें: गर्भपात की मौजूदा सीमा को बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का विधेयक राज्यसभा से पारित

आदित्यनाथ ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू नहीं करने को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार की आलोचना की। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी ‘‘राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या’’ के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वामी (विवेकानंद) रबिन्द्रनाथ (ठाकुर), श्यामा प्रसाद (मुखर्जी) की धरती है जिन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया है। लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों और ‘तोलाबाज’ की धरती बन गयी है।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ममता दीदी की सरकार के अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं। राज्य के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उनके सिर्फ 45 दिन बचे हैं।’’ ‘चंडी पाठ’ सनातन धर्म में मंत्रोच्चार के माध्यम से माता की पूजा की सबसे पुरानी और पूर्ण प्रक्रिया है। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। वोटों की गिनती दो मई को होनी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह