बिहार में परिवर्तन होगा और कांग्रेस-राजद की सरकार बनेगी: सचिन पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को यहां दावा किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद परिवर्तन होगा और निश्चित रूप से कांग्रेस-राजद की साझा सरकार बनेगी। पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत करते कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित सुशासन की कलई पूरी तरह से खुल चुकी है। कोरोना काल में श्रमिकों को पूरी तरह उनके अपने हाल पर छोड़ दिया था और कोटा में जो बच्चे फंसे हुए थे, उनको लाने से मना कर दिया था। जिस सुशासन की बात वह करते हैं, उसका पूरी तरह खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार कभी लालू के साथ, कभी भाजपा के साथ, कभी लोजपा के साथ... कुर्सी के लिये जोड़-तोड़ एक तरह से उनकी परिपाटी बन चुकी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मुफ्त राशन के बहाने योगी का लालू परिवार पर हमला, कहा- RJD सरकार ने तो गाय-भैंस का चारा भी खा लिया

पायलट ने कहा, ‘‘... भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी के लोग कुछ भी बोलें, लेकिन जो महागठबंधन बना है, कांग्रेस और राजद का जो चुनाव अभियान चल रहा है और युवाओं सेजो जुडाव हो रहा है... बिहार में परिवर्तन होगा और मुझे लगता है कि कांग्रेस और राजद की साझा सरकार बिहार में निश्चित रूप से बनेगी।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार कार्यक्रम बनने के बाद वह मध्यप्रदेश के बाद बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। राजस्थान में छह नगर निगम चुनावों को लेकर पायलट ने कहा, ‘‘जयपुर, जोधपुर, कोटा के छह नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं... परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है.. उत्सुकता बहुत है, बहुत से लोगों को वार्डो की संख्या बढने से मौका मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब तक की पार्टी की जो तैयारी रही और सरकार तथा संगठन ने मिलकर जो काम किया है, मुझे विश्वाास है कि छहों निगमों में कांग्रेस पार्टी के मेयर बनेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट