मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब 28 फरवरी और पांच मार्च को होगा मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में फेरबदल किया तथा अब वहां 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा। सूत्रों ने कहा कि चुनावों की तारीखों के पुनर्निर्धारण के कारणों में से एक कुछ ईसाई संगठनों द्वारा रविवार को चुनाव नहीं कराने की मांग थी। पहले चरण के मतदान के लिए पहले घोषित तिथि 27 फरवरी को रविवार पड़ रहा है जब ईसाई चर्च में प्रार्थना करने जाते हैं। इससे पहले 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होना था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद और कैप्टन अमरिंदर पत्नी प्रनीत कौर ने बनायी चुनाव प्रचार से दूरी, कहा- परिवार सबसे महत्वपूर्ण

बयान में कहा गया है कि आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए 7 और 8 फरवरी को मणिपुर का दौरा किया और राजनीतिक दलों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राज्य के अन्य अधिकारियों, असम राइफल्स के महानिदेशक और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत की। इसमें कहा गया, “यात्रा के दौरान आयोग के समक्ष विभिन्न मुद्दे और जमीनी हालात की तस्वीर पेश की गई।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत