निदेशक मंडल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सोच में बदलाव जरूरीः अरुंधति भट्टाचार्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कंपनियों के निदेशक मंडल में अधिक महिलाओं को शामिल करने के साथ महिला कर्मचारियों के लिए कामकाज की व्यवस्था में लचीलापन दिखाने की जरूरत बताई है। भट्टाचार्य ने बातचीत में कहा कि कंपनियों के निदेशक मंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सोच में बदलाव, संकल्पबद्ध कदम और केंद्रीकृत दृष्टिकोण की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से निदेशक मंडल में कहीं ज्यादा महिलाओं को मौजूद होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह सोच में बदलाव के सवाल से जुड़ा हुआ मामला है।

इसे भी पढ़ें: शिंदे की छवि धूमिल करने के लिए ले रहे पवार का नाम, NCP ने कहा- फ्री की पब्लिसिटी चाहते हैं फडणवीस

इसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर भी बढ़ गई है। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने हाल ही में कहा कि पुरुष कर्मचारियों की तुलना में उसकी महिला कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर पिछले कुछ समय में बढ़ गई है। टीसीएस ने इसके पीछे घर से काम करने की सुविधा बंद होने की भूमिका बताई है। हालांकि भट्टाचार्य ने महिला पेशेवरों को विपरीत हालात में भी हार न मानने की सलाह देते हुए कहा, ऐसी स्थिति में हार मान लेना सबसे आसान तरीका है। आप ऐसा न करो, आपको कदम जमाए रखने की जरूरत है। प्रतिकूल परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होता है और आप इससे बाहर निकल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Shreyas Iyer के शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से हराया

Tamil Nadu और पुडुचेरी की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 80% से ज्यादा वोटिंग