उत्तराखंड में बदलाव से भाजपा में उथल-पुथल, धामी को आगे करना फायदेमंद होगा या नुकसानदेह?

By अंकित सिंह | Jul 05, 2021

उत्तराखंड में भाजपा लगातार सियासी संकट का सामना कर रही है। इसी के तहत भाजपा को एक बार फिर से अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की कमान सौंपी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि जो नेता कभी सरकार में मंत्री तक नहीं रहा उसे कमान सौंपकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है। इससे भी बड़ी बात तो यह है कि पुष्कर सिंह धामी को ऐसे समय में राज्य की कमान सौंपी गई है जब चुनाव में महज छह से आठ महीनों का ही वक्त बचा हुआ है। पुष्कर सिंह धामी 2017 में दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है तो जाहिर सी बात है कि कई सीनियर नेताओं के मन में नाराजगी तो जरूर हुई होगी। भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में आई संकट के बाद पुष्कर सिंह धामी को आगे कर उससे उबरने की कोशिश कर रही है। लेकिन सीनियर नेताओं की नाराजगी उस पर कहीं आने वाले चुनाव में भारी न पड़ जाए।

इसे भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुद नहीं कुछ विधायक, भाजपा असंतुष्टों को मनाने की कर रही कोशिश !

कुछ ऐसे नेता है तो फिलहाल पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनाए से नाराज चल रहे हैं। इनमें सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है। यह वह नेता है जिन्हें लगातार मनाने की कोशिश की जा रही है। हरक सिंह रावत भी बगावत के मूड में है। यह वही नेता हैं जो मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे थे। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भले ही भाजपा अपना युवा मुख्यमंत्री पेश करने में कामयाब रही लेकिन कैबिनेट में ज्यादातर उन नेताओं को शामिल किया गया जो मुख्यमंत्री से उम्र में बड़े तो है ही साथ ही साथ नाराज भी हैं। अब देखना है कि आने वाले दिनों में भाजपा इस नाराजगी कैसे पाट पाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

परिस्थितियों को समझते हुए पुष्कर सिंह धामी भी यह लगातार कह रहे हैं कि वह सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ कई सीनियर नेता भी हैं। ऐसे में सभी को वह साथ लेकर चलेंगे। पुष्कर सिंह धामी व्यक्तिगत तौर पर सभी नाराज नेताओं के घर पहुंचे। उनके साथ मदन कौशिक भी रहे। दूसरी ओर माना जा रहा है कि भाजपा के लिए उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को आगे करना कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी युवाओं की पसंदीदा नेताओं में से एक है। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लोगों के लिए जाना पहचाना नाम भी हैं। तीरथ सिंह रावत के फटी हुई जींस वाले बयान पर जो युवा नाराज हुए थे उन्हें साधने में भाजपा को मदद मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी लगातार युवाओं के बीच रहते हैं। उनके लिए काम भी करते हैं। पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र से आते हैं। भाजपा की पकड़ यहां थोड़ी कमजोर है। ऐसे में पुष्कर सिंह धामी की बदौलत वह अपना पकड़ यहां बना सकती है। 

प्रमुख खबरें

Ajay Rai Hospitalized | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, पीएम मोदी ने जताई चिंता

घर में बरकत आई, Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala के घर गूंजी किलकारी, पहली झलक देख फैंस हुए निहाल

अब परमाणु युद्ध के साये में दुनिया! ट्रंप ने ठुकराई शांति की आखिरी गुहार, अमेरिका ने अरब सहयोगियों को थमाए महाविनाशक हथियार

Iran Peace Proposal | पश्चिम एशिया संकट पर ईरान का नया शांति प्रस्ताव, पाकिस्तान बना मध्यस्थ, ट्रंप बोले-मैं संतुष्ट नहीं हूँ