पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुद नहीं कुछ विधायक, भाजपा असंतुष्टों को मनाने की कर रही कोशिश !

Pushkar Singh Dhami

पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास में नेताओं की नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं जिससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए।

देहरादून। उत्तराखंड में नामित किए गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार को अपना ज्यादातर समय अपनी पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में बिताया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रह चुके सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे कुछ नेता पार्टी आलाकमान से शनिवार से नाराज हैं। 

इसे भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात

पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास में नेताओं की नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं जिससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए। शपथ ग्रमण समारोह रविवार शाम पांच बजे होगा। धामी भी खुद सतपाल महाराज से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने महाराज को मना लिया है। हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है और सब लोग पार्टी के निर्णय के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़