अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे में बदलाव, अब चार और पांच अक्टूबर को करेंगे दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा जम्मू-कश्मीर दौरा टल गया है और अब वह अगले सप्ताह केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर आएंगे और दो ‘विशाल रैलियों’ को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रवींद्र रैना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों रैली स्थलों-राजौरी और बारामूला- का दौरा करके आए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि गृहमंत्री के दौरे की तरीखों में बदलाव किया गया है और अब वह चार एवं पांच अक्टूबर को जम्मू के राजौरी और कश्मीर के बारामूला आएंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले गुजरात दौरे पर अमित शाह, गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

उल्लेखनीय है कि पहले शाह 30 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश आने वाले थे और एक और दो अक्टूबर को क्रमश: राजौरी और बारामूला में रैली को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम था। शाह की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजौरी आए रैना ने कहा, ‘‘ मुझे गृहमंत्री के कार्यालय से फोन कॉल आया, जिसमें कहा गया कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तोक्यो गए हैं, इसलिए शाह को राष्ट्रीय राजधानी में ही रहना होगा और वह बाहर के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास