1 अक्टूबर से बैंक और आपकी सैलरी से जुड़े नियमों में आएंगे कई बड़े बदलाव, यहां पढ़े पूरी डिटेल

By निधि अविनाश | Sep 27, 2021

एक अक्टूबर से कई नए नियम लागू होंगे। लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले इन नियमों में सैलरी से केवाइसी के नियम शामिल है। एक खबर के मुताबिक, 1 एक अक्टूबर से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू हो जाएगा। इस नियम के तहत बैंक और ऑनलाइन पेमेंट प्लेफॉर्म भी पैसे डेबिट करने से पहले आपकी परमिशन लेंगे। इसके अलावा आपके बैंक और सैलरी से भी जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने वाले है।इन नियमों के बदलाव से शायद आपके सैलरी पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। साथ ही बैंक में अगर आपके पैसे पड़े हुए है तो जरा सावधान हो जाए क्योंकि इसमें भी एक अक्टूबर से बदलाव होंगे।

1 अक्टूबर से अटक सकते हैं ऑटो डेबिट पेमेंट 

डिजिटल पेमेंट को और ज्याजा सुरक्षित करने के लिए  Additional Factor Authentication (AFA) को लागू किया गया है।ऑनलाइन पेमेंट में ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और डीजिटल अपराध से बचने के लिए AFA का इस्तेमाल किया जाता है। इसके द्वारा एक फ्रेमवर्क तैायर कर निर्देश निर्धारित किए जाते है। इसको लागू करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 सिंतबर कर दी गई है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंकों को कोई भी ऑटो पेमेंट करने से पहले ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन आएगा और जब ग्राहक उसे अप्रूव करेंगे तभी बैंक अकाउंट से पैसे कटेंगे। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह