Vastu Tips: घर की इन चीजों की जगह बदलने से दूर होगा वास्तु दोष, घर आएगी सुख-समृद्धि

By अनन्या मिश्रा | Oct 29, 2024

घर में वास्तु दोष होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वास्तु दोष होने पर शुभ कार्यों में बाधा, तरक्की का रुक जाना, पारिवारिक क्लेश, दांपत्य जीवन में दरार, घर में बीमारी का जन्म लेना, मानसिक तनाव आदि होने लगता है। ऐसे में यह जरूरी होता है कि घर के वास्तु दोष को जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप बिना पैसे खर्च किए वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं। आपको बस अपने घर में मौजूद कुछ चीजों की जगह बदल देनी है। इससे आपके घर का वास्तु दोष खुद ही दूर हो जाएगा।

घर के मंदिर का स्थान

यदि घर का मंदिर गलत दिशा में है, तो सबसे अधिक वास्तु दोष इसी वजह से पैदा होता है। इसलिए आपको घर का मंदिर सही दिशा यानी की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। वहीं अगर पहले से मंदिर सही दिशा में रखा है, तो उसको हल्का सा हिला दें और मंदिर में बांसुरी जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें: Mor Pankh Upay: ज्योतिष में बताए गए हैं मोरपंख के ढेर सारे लाभ, हर नकारात्मक शक्ति होगी दूर

बेड का स्थान

वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए उत्तर, पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बेडरूम का बेड रखना चाहिए। वहीं बेडरूम के अलावा घर में कोई और भी बेड है, तो उसको दक्षिण दिशा में रखें। वहीं अगर बेड पहले से ही सही दिशा में रखे हैं, तो बेड में लाल कपड़े में कलावे बांधकर हल्दी की गांठ छिपाकर रखें।

शीशे का स्थान

घर के पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर शीशा लगाना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में शीशा इस दिशा में नहीं लगा है, तो आप इस दिशा में शीशा लगाएं। वहीं यदि इस दिशा में शीशा लगा है, तो इसके पिछले हिस्से पर कपूर जलाकर उससे बनने वाले काजल का टीका लगाएं। शीशे से जन्म लेने वाली निगेटिव एनर्जी खत्म होती है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी