Stomach Issues: बदलते मौसम में पेट की सेहत पर पड़ता है बुरा असर, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2025

बदलते मौसम का असर सेहत पर साफ नजर आता है। बदलते मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो सकते हैं। धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो रहा है। आमतौर पर लोगों को बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बीमारियां सिर्फ जुकाम-बुखार तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इस दौरान कई लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम में आपको पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि इन समस्याओं को गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बदलते मौसम के कारण पेट की सेहत पर कैसा असर होता है।

बदलते मौसम का पेट पर असर

इसे भी पढ़ें: Hormonal Acne: हार्मोन एक्ने कम करने के लिए स्किन केयर में शामिल करें ये 5 चीजें, चेहरा करेगा ग्लो

पेट पर बुरा असर पड़ने के कारण

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ब्लड का फ्लो पेट और आंतों में कम हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह से गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो कम होता है और भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम होने जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं बारिश के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ऐसे में खाने के जरिए बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं।

पेट की समस्या से बचने के लिए करें ये काम

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सर्दियों के मौसम में आप कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि पर भी निर्भर करता है।

डाइट का रखें ध्यान

बदलते मौसम में बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि जंक फूड का असर सिर्फ आपके पेट ही नहीं बल्कि पूरी सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए आपको घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना खाना चाहिए।

एक्सरसाइज

बदलते मौसम में पेट की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप एक्सरसाइज या योग का सहारा ले सकते हैं। व्यक्ति को फिट और हेल्दी रहने के लिए फिजिकल मूवमेंट करना जरूरी है। इसलिए आप रनिंग, वॉकिंग और योग जैसी एक्टिविटी को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

तनाव कम लें

भले ही आपको यह जानकर हैरानी हो कि तनाव बढ़ने की वजह से पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए अधिक स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति को पेट के साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

अगर आप भी पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं, आपको अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। साथ ही डाइट में फाइबर शामिल कर आप पेट संबंधी कई समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। इसलिए आप डाइट में चावल, दालें, चने, गेहूं, जौं, बाजरा, राजमा, ब्रोकोली, स्प्राउट्स, पालक, गाजर, सेब, संतरे आदि शामिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ

Ben Stokes के करियर पर संकट! Nightclub कांड के बाद ECB की जांच, संन्यास की अटकलें तेज

हेलीकॉप्टर गिराने पर भड़का America, ईरान पर की बमबारी, Tehran ने Missile Attack से लिया बदला

Air India का Hub and Spoke मॉडल लॉन्च, अब Varanasi से International Travel होगा आसान