मुख्यमंत्री चन्नी ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल वडाला भिट्टेवड्ड का अचानक दौरा

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 07, 2021

अमृतसर  पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार प्रातः काल अचानक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल वडाला भिट्टेवड्ड का दौरा किया। सभी स्कूलों का जायज़ा लेने और बच्चों को मिलने के उपरांत उन्होंने प्रिंसिपल के नेतृत्व में सभी अध्यापकों और अन्य अमले की तरफ से स्कूल की सही देखभाल, सफ़ाई और शैक्षिक मानक को यकीनी बनाने के लिए सराहना की।

मुख्यमंत्री ने मिड डे मिल की तैयारी, रसोई और बर्तनों की साफ़-सफ़ाई भी देखी। उन्होंने भोजन तैयार करते समय अपनाए जा रहे मापदण्ड भी देखे और तसल्ली अभिव्यक्त की। उन्होंने स्टाफ की हाज़िरी भी चैक की और समूह स्टाफ उपस्थित पाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान के गायन में हिस्सा लिया और उनके जज़बे को सलाम किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar