चन्नी की व्यापारियों के खिलाफ वैट के 40,000 मामलों को खत्म करने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

लुधियाना| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को व्यापारियों और उद्योगपतियों के खिलाफ मूल्य वर्धित कर (वैट) के कुल 48,000 मामलों में से 40,000 लंबित मामलों को खत्म करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: उद्योग ने विकास को बढ़ावा देने के लिए लेदर पार्क योजना की मांग की

उन्होंने कहा कि शेष 8,000 मामलों के निपटारे से लिए संबंधित व्यापारियों से कुल बकाया कर का केवल 30 प्रतिशत वसूला जाएगा। इस प्रकार व्यापारियों को इस मामले में होने असुविधा से बचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान कर देयता का केवल 20 प्रतिशत और शेष 80 प्रतिशत अगले वित्त वर्ष तक जमा करना होगा।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सर्वोत्तम हवाई संपर्क का आश्वासन देते हुए 15 नवंबर को लुधियाना के हलवारा में नए हवाईअड्डे की आधारशिला रखने की भी घोषणा की। इस हवाईअड्डे का काम आठ महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बैंक ऋण 6.48 प्रतिशत बढ़ा

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय