चन्नी लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे: सुखबीर बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

लुधियाना|  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने पूर्ववर्ती अमरिंदर सिंह की तरह लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू, चन्नी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक में एकजुटता दिखाई

शिअद अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुख्यमंत्री राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं। यहां तक कि नवजोत सिंह सिद्धू (पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष) ने यह कहकर अपनी ही सरकार की पोल खोल दी कि मतदाताओं को मूर्ख बनाने के लिए केवल दो महीने के लिए रियायतें दी जा रही हैं।

बादल ने कहा कि चन्नी यह समझाने में विफल रहे कि वह अपने वादे को कैसे पूरा करेंगे, जबकि उनकी सरकार के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन ने बिजली विभाग को दिवालिया बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार गन्ने के मूल्य में वृद्धि का 70 प्रतिशत हिस्सा वहन करेगी

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला