मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का बनाया मन

By अनुराग गुप्ता | Jan 16, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनोहर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी से वीआरएस लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू नहीं चाहते थे कि पार्टी मुख्यमंत्री चन्नी के भाई को टिकट दे। ऐसे में उन्होंने मनोहर सिंह की जगह मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। 

मुख्यमंत्री चन्नी के भाई ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि मनोहर सिंह बस्सी पठाना से चुनाव लड़ना चाहते थे और मुख्यमंत्री चन्नी ने उन्हें टिकट दिलाने का प्रयास भी किया लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि पार्टी ने सिद्धू के पसंद के उम्मीदवारों का चयन किया है। ताकि नाराजगी को दूर किया जा सके। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबियों को भी टिकट दिया है। 

इसे भी पढ़ें: चन्नी ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, पंजाब विधानसभा चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का किया आग्रह

86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

कांग्रेस ने शनिवार को पहली सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चन्नी को चमकौर साहिब एससी से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि प्रदेशाध्यक्ष अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रताप सिंह बाजवा को कादियान से, गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा से और फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा से टिकट दिया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी