Mahalakshmi Mantra: हर शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, खत्म होगी पैसों की किल्लत

By अनन्या मिश्रा | Sep 11, 2024

 मां लक्ष्मी को धन-धान्य, संपदा और वैभव की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस भी जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वैसे तो रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वहीं शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी को समर्पित होता है।

इसे भी पढ़ें: Jagannath Puri Mahaprasad: दुनिया के सबसे बड़े रसोईघर में बनाया जाता है जगन्नाथ मंदिर का 'महाप्रसाद', हैरान कर देंगी ये बातें

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना चाहिए।

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

मां लक्ष्मी का मंत्र

सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के इस मंत्र का हर शुक्रवार 108 बार जाप करना शुभ होता है।

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंत्र

जो भी जातक हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करता है, उसको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जातक पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं इस मंत्र का जाप करने जातक को कर्जे से छुटकारा मिल जाता है।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

धन लाभ के लिए मंत्र

शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मंत्र

बता दें कि मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर शुक्रवार को कमल के गट्टे की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

सफलता पाने के लिए मंत्र

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद