Shiva Mantra: हर सोमवार को करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, जीवन के कष्टों से मिलेगी निजात

By अनन्या मिश्रा | Feb 10, 2025

भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से जातक को भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कई तरह से लाभ हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से क्या लाभ होता है।

ॐ नमः शिवाय

इसे भी पढ़ें: Hanumanji Ka Vrat: मंगलवार का व्रत करने से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा, बढ़ता है साहस, बल और सम्मान

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

यह भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र है। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से जातक की अकाल मृत्यु के भय को टाला जा सकता है। इस मंत्र का जाप करने से जातक की आयु भी लंबी होती है और उसको हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है।

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

बता दें कि यह भगवान शिव का रूद्र मंत्र है। मान्यता है कि इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से जातक की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

यह मंत्र भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र है। अगर कोई जातक रोजाना भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

ऊं पषुप्ताय नमः

भगवान भोलेनाथ के इस मंत्र का जाप करने से भय दूर होता है और व्यक्ति को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट