बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, गणेश जी दूर करेंगे सारे विघ्न

By प्रिया मिश्रा | Sep 21, 2021

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। वैसे तो गणपति बप्पा की पूजा किसी भी दिन कर सकते हैं लेकिन बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषशास्त्र में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के कई उपाय और मंत्र बताए गए हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को इन मन्त्रों का जाप करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के मंत्र -

 

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। अगर लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसके पूर्व पापों का फल समाप्त होता है।

तांत्रिक गणेश मंत्र

 

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को सुबह भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख खत्म हो जाते हैं। इस मंत्र का उच्चारण करते समय व्यक्ति को पूर्ण सात्विकता रखनी होती है। इस मंत्र का जाप करते समय व्यक्ति को क्रोध, मांस, मदिरा आदि से दूर रहना होता है।

इसे भी पढ़ें: पितृ पक्ष में करें गीता का पाठ... पितरों को मिलेगी शांति!!

गणेश कुबेर मंत्र

 

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

अगर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियाँ बढ़ गई हों तो उसे गणेश कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन के नए स्त्रोत भी बनते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर