डर, कर्ज या करियर की परेशानी? किस समस्या में करें हनुमान जी का कौन-सा पाठ?

By एकता | Oct 21, 2026

हनुमान जी की भक्ति को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग परेशानियों के लिए हनुमान जी के अलग-अलग पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किस परेशानी में हनुमान जी का कौन-सा पाठ करें।

हनुमान अष्टक

अगर काम में बार-बार रुकावट आ रही है और मेहनत के बाद भी उसका फल नहीं मिल रहा है या शादी या किसी अन्य काम में रुकावट आ रही है, तो लगातार 11 मंगलवार हनुमान अष्टक का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Mantra: Sankatmochan Hanuman की पूजा में इन 6 Mantras का जप बदल सकता है आपकी जिंदगी

बजरंग बाण

अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, कोई रिश्ता टूटने की कगार पर है या कोई ऐसी परेशानी है जिससे आप चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो बजरंग बाण का पाठ करें।

संकट मोचन हनुमानाष्टक

अगर व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, नौकरी नहीं मिल रही है, पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है या करियर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

सुंदरकांड

अगर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है, कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है या पैसा टिक नहीं रहा है, तो इन परेशानियों से राहत पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें: Puja Diya Rules: पूजा में रुई और कलावे की बाती का अलग महत्व, समय और उद्देश्य के अनुसार करें चयन

हनुमान बाहुक

अगर शरीर में हमेशा थकान रहती है, आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है या आप अक्सर बीमार या परेशान रहते हैं, तो लगातार 7 मंगलवार हनुमान बाहुक का पाठ करें।

हनुमान कवच

अगर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, चिड़चिड़ापन रहता है, किसी की तरफ से परेशानी मिल रही है या ऑफिस अथवा परिवार में आपके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है, तो हनुमान कवच का पाठ करें।

प्रमुख खबरें

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा

अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ये कर दो...गूगल के CEO से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, सुनते ही सुंदर पिचाई बोले- बिल्कुल नहीं

Rafale-M के ट्रायल से मजबूत होगी INS Vikrant की मारक क्षमता, हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत