Shiva Mantra Benefits: शिव मंत्रों का जाप करने से दूर होते हैं रोग और कष्ट, पूरी होगी हर मनोकामना

By अनन्या मिश्रा | Feb 13, 2025

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। बताया जाता है कि भगवान भोलेनाथ बहुत भोले हैं और अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं भगवान शिव की पूजा में तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सके। इन सबमें भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप बहुत शक्तिशाली माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ मंत्रों का जाप करने से रोग-कष्ट और हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महादेव के कुछ शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शिव नमस्कार मंत्र

ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Mantra: गणेश जी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, विघ्नहर्ता हर लेंगे सभी कष्ट

पंचाक्षरी मंत्र

ॐ नम: शिवाय।

श‍िव नामावली मंत्र

।। श्री शिवाय नम:।।

।। श्री शंकराय नम:।।

।। श्री महेश्वराय नम:।।

।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।

।। श्री रुद्राय नम:।।

।। ओम पार्वतीपतये नम:।।

।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव गायत्री मंत्र

ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।

लघु महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः

शिव मंत्र के लाभ

बता दें कि सोमवार के दिन महादेव के इन मंत्रों का जाप करने से जातक के रोग, दोष और सभी संकट दूर हो जाते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष और राहु-केतु व शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है। जिन लोगों के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना कठिन लगता है उनको लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक का असाध्य रोग भी दूर हो जाता है। इन मंत्रों का जाप करने से क्रोध, घृणा, मोह, काम, लोभ, भय, विषाद सब खत्म हो जाता है। साथ ही जातक में साहस और उत्साह पैदा हो सकता है।

भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप करने से न सिर्फ आत्मीय बल्कि मानसिक शांति मिलती है और जातक को स्थिरता प्राप्त होती है। इन मंत्रों का जाप करने से आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।