Sri Ganesh: भगवान गणेश के इन 12 नामों के जाप से मिलता है चमत्कारिक लाभ, दूर होती हैं सभी बाधा

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2023

हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं। किसी भी पूजा-पाठ, अनुष्ठान, व्रक व त्योहार हो, सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं। इसीलिए गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहते हैं। धर्म-ग्रंथों में भगवान श्री गणेश के 12 नामों का उल्लेख मिलता है। बता दें कि इस 12 नामों के जाप से व्यक्ति को बल, बुद्धि, विद्या, धन, संतान व मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको श्रीगणेश के 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस नामों के बारे में...

श्री गणेश के 12 नाम

ॐ सुमुखाय नम:

ॐ एकदंताय नम:

ॐ कपिलाय नम:

ॐ गजकर्णाय नम:

ॐ लंबोदराय नम:

ॐ विकटाय नम:

ॐ विघ्ननाशाय नम:

ॐ विनायकाय नम:

ॐ धूम्रकेतवे नम:

ॐ गणाध्यक्षाय नम:

ॐ भालचंद्राय नम:

ॐ गजाननाय नम:

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: भगवान श्रीकृष्ण ने सोलह हजार राजकन्याओं से क्यों विवाह किया था?

इन नामों के जाप का लाभ

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान गणेश के इन 12 नामों के प्रतिदिन जाप करने से कार्य सिद्धि प्राप्त होती है। 

जो भी श्री गणेश के 12 नामों का प्रतिदिन जाप करता है, उसे विद्या की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की कृपा से बुद्धि कुशल एवं तीव्र बनती है। 

भगवान गणेश के नामों का जाप करने से याद रखने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।

घर में सुख-समृद्धि का वास होने के साथ ही रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।

दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति को कभी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

भगवान गणेश के इन नामों को रोजाना जपने से संतान प्राप्ति की बाधा दूर होती है।

संतान का भाग्य खुलने के साथ ही उसका भविष्य भी उज्जवल होता है। 

इन नामों के जाप से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को मृत्यु के बाद भगवान गणेश के चरणों में जगह मिलती है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर