चरित्र शंका में पत्नी की चाकू मारकर हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

By दिनेश शुक्ल | Nov 26, 2020

खंडवा।मध्य प्रदेश में खंडवा  जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम टाकली मोरी में एक व्यक्ति ने बीती देर रात चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं के गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर उनकी आ

इसे भी पढ़ें: उप चुनाव के बाद शिवराज सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

पंधाना थाना के बोरगांव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल रियाज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रियाज अपनी पत्नी जमीला पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर उनके बीच अकसर विवाद होता रहा था। बीती रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।