पंजाब के लिये कांग्रेस की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, मुख्यमंत्री चन्नी दो सीट से लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

नयी दिल्ली| कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को आठ उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल को बरनाला सीट से पार्टी का टिकट दिया गया है। पार्टी ने मोहन सिंह फलियांवाला को जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की।

कांग्रेस ने सुखपाल सिंह भुल्लर को खेमकरन से और तरसेम सिंह सियाला को अटारी (सुरक्षित) सीट से, जबकि सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को नवांशहर से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने लुधियाना दक्षिण सीट से ईश्वरजोत सिंह चीमा को प्रत्याशी बनाया है।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा