चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘तुम सलामत रहो कयामत तक, खुदा करे कि कयामत ना हो’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बृहस्पतिवार को खेद प्रकट किया और उनकी सलामती की कामना करने के लिए उन्होंने एक शेर भी पढ़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान चन्नी ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए शेर सुनाया। सूत्रों के मुताबिक चन्नी ने मोदी से कहा कि उनके पंजाब दौरे के दौरान जो कुछ भी हुआ उसका उन्हें खेद है क्योंकि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह उनके लिए बहुत सम्मानित हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

घटना के बाद प्रधानमंत्री को पंजाब में रैली सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिए बगैर ही लौटना पड़ा था। केन्द्र ने पंजाब की कांग्रेस-नीत सरकार पर सुरक्षा चूक का आरोप लगाया और इस संबंध में तत्काल रिपोर्ट देने को कहा था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को शीर्ष अदालत की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच-सदस्यीय समिति गठित की।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश