ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय, कोर्ट बोली- हिंदुओं के खिलाफ लोगों को भड़का रहे थे आरोपी

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2022

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता ताहिर हुसैन और पांच अन्य के खिलाफ 2020 के दिल्ली दंगों के सिलसिले में साजिश के आरोप तय करने के छह महीने बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन और सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप तय किए। अदालत ने कहा, "सभी आरोपी हिंदुओं को निशाना बनाने में शामिल थे। कोर्ट ने कहा कि मामले में अदालत में पेश किए सबूतों, गवाहों के बयान से साफ है कि पहली नजर में ताहिर हुसैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। साजिश के तहत जुटाई गई रकम का इस्तेमाल दंगा में किया गय।

इसे भी पढ़ें: 'मैं ठग हूं तो केजरीवाल है महा-ठग', सुकेश ने लगाए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप, कहा- मुझसे दिल्ली सरकार ने 50 करोड़ क्यों लिए?

सरकारी वकील की ओर से कोर्ट को बताया गया कि ताहिर हुसैन ने  सीएए विरोधी प्रदर्शनों और दंगों को फंडिंग की। वो इस दरमियान कई बार दंगाइयों से मिला और उनको पैसा दिया। सीएए विरोधी प्रदर्शनों की आड़ में दिल्ली को दंगों में झोंकने के लिए ताहिर और उसके साथियों ने जो साजिश रची, उसकी पृष्ठभूमि उसने अपने ही नियंत्रण वाली कंपनियों से फर्जी लेनदेन के जरिये तैयार किए। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई