शारदा घोटाला: तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष, पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय के खिलाफ आरोपपत्र दायर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के शारदा पॉन्जी घोटाला मामले में अपनी जांच के तहत शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष और वरिष्ठ पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। निदेशालय में सूत्रों ने कहा कि धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने आरोपों पर संज्ञान लिया है।

इसे भी पढ़ें: DU एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला, सावरकर के नाम पर बनेगा कॉलेज, वाजपेयी, जेटली के नाम पर होंगे सेंटर्स

चट्टोपाध्याय आईकोर चिटफंड घोटाले में भी आरोपी है। घोष और चट्टोपाध्याय को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और अभी वे जमानत पर हैं। अब भंग हो चुके शारदा समूह के मालिक सुदीप्तो सेन अपने सहयोगी देबजानी मुखर्जी के साथ जेल की सजा भुगत रहे हैं। सूत्र के मुताबिक शारदा मीडिया ग्रुप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) घोष ने कथित तौर पर सेन को 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के शोधन में मदद की। चट्टोपाध्याय ने कथित तौर पर अपनी दो कंपनियों के माध्यम से फर्जी लेनदेन कर धनशोधन किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता