छत्तीसगढ़ : सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने के नियम से छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

रायपुर| छत्तीसगढ़ में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माना नहीं देना होगा। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों के बाद राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले ​जुर्माने को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने पिछले वर्ष 25 मार्च को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेसकवर नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया था।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बाद से मामलों में कमी आई है। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं तथा संक्रमण दर 0.06 फीसदी है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत