Ellenabad Chunav Result 2024: चौटाला परिवार को लगा बड़ा झटका! अभय चौटाला हारे

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट हार गए। निवर्तमान विधायक चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया। ऐलनाबाद, चौटाला परिवार के लिए एक गढ़ रहा है, क्योंकि अभय चौटाला 2010 से ऐलनाबाद से हरियाणा विधान सभा के निवर्तमान सदस्य थे। 2014 के चुनावों में, अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पवन बेनीवाल को हराकर ऐलनाबाद सीट जीती थी। 

हरियाणा में चौटाला परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को एक बड़ा झटका लगा, जब अभय चौटाला, दुष्‍यंत चौटाला, सुनैना चौटाला, रंजीत चौटाला और दिग्विजिय चौटाला समेत कई प्रमुख सदस्य अपने-अपने चुनाव हार गए। हालांकि, अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने रानिया विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर ली है और आदित्य चौटाला फिलहाल डबवाली सीट से आगे चल रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की 89 अन्य सीटों के साथ ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। बीजेपी को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही कांग्रेस अब तक पिछड़ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। राज्य में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Haryana में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, Exit Polls में कांग्रेस को बढ़त के अनुमान

बीजेपी ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें

इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी खट्टर के आवास पर पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान