Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये चीता परियोजना के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे होने के बाद यहां चीतों की आबादी अब 52 हो गई है, जिसमें देश में पैदा हुए 32 चीतों की संख्या भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इस यात्रा को इसलिए याद किया क्योंकि चीतों के पुनर्वास के इस कार्यक्रम को 17 सितंबर को चार साल पूरे होने वाले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जैव विविधता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण इस परियोजना को आज चार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलो से इस परियोजना की शुरूआत होने के बाद आज देश में चीतों की संख्या 52 हो गई है, जिनमें से 49 चीते श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तथा तीन चीते गांधी सागर मंदसौर में विचरण कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कूनो का जंगल चीतों के प्रजनन के लिए सकारात्मक रहा है। प्रधानमंत्री की इस सौगात पर 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत टिकटोली गेट पर वन विभाग के तत्वाधान में हजारों दीप रोशन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत से विलुप्त हुए चीतों की पुर्नबसावट की इस सफल परियोजना से श्योपुर जिले को विश्वव्यापी पहचान मिली, जिसके अच्छे प्रभाव हमारे सामने आये है।

अधिकारियों ने कहा कि आज श्योपुर जिले को चीतों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जा रहा है और इससे क्षेत्र में न केवल पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी