'मानवीय मूल्यों से अवगत कराएंगे चीते', पीएम मोदी बोले- जड़ों से दूर होने पर बहुत कुछ खोने का डर

By अंकित सिंह | Sep 17, 2022

भारत में एक बार फिर से सीटों को पुनर्स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। इसे कड़ी में नामीबिया से 8 सीटों को भारत लाया गया है और उन्हें मध्यप्रदेश के श्योपुर के कूनो उद्यान में छोड़ा गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें अपने हाथों से छोड़ा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की धरती पर आज फिर से चीते लौट आए हैं। प्राकृतिक प्रेरणा भी पूरी शक्ति से जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीते मानवीय मूल्यों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमारे मित्र देश नामीबिया और वहां की सरकार का भी धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से दशकों बाद चीते भारत की धरती पर वापस लौटे हैं। मोदी ने कहा कि ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: फिर से चीता युक्त होगा भारत, नामीबिया से खास विमान में लाए जा रहे 8 चीते

मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुनो नेशनल पार्क को ये चीते अपना घर बना पाएं, इसके लिए हमें इन चीतों को भी कुछ महीने का समय देना होगा। अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन्स पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण, पशु और पक्षी, भारत के लिए ये केवल वहनीयता और सुरक्षा के विषय नहीं हैं। हमारे लिए ये हमारी संवेदनशीलता और आध्यात्मिकता का भी आधार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत, पूरी दुनिया को संदेश दे रहा है कि अर्थव्यवस्था और परिस्थितिकी कोई विरोधाभाषी क्षेत्र नहीं है। पर्यावरण की रक्षा के साथ ही, देश की प्रगति भी हो सकती है, ये भारत ने दुनिया को करके दिखाया है।

प्रमुख खबरें

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-साहस और कर्तव्य की प्रेरणा

Tejas Mk-1A Delay | तेजस विमानों की आपूर्ति में देरी पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh सख्त, HAL और वायुसेना को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश