युवती को झांसा देकर पहले किया बलात्कार फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले का रहने वाला गुरुचरण प्रीतम साहा ठाणे में एक होटल में खानसामे के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले, उसने शहर में अंग्रेजी बोलना सिखाने वाली क्लास में प्रवेश लिया था। वहीं पर 20 वर्षीय युवती भी आती थी।

नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल मांगले ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर एक लॉज में ले गया जहां उसने उसका कथित तौर पर बलात्कार किया और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची। आरोपी ने ये तस्वीरें युवती के भाई और उसके दोस्तों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। इसके बाद युवती ने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को शनिवार को उत्तराखंड से पकड़ लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Alia Bhatt की AI तस्वीरों का पाकिस्तानी ब्रांड ने किया इस्तेमाल, भड़के फैंस बोले- ये कानूनी मुसीबत बुला रहे हैं

Tamil Nadu Politics में विजय की हुंकार, बोले- DMK-BJP के दबाव के आगे नहीं झुकूंगा

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें