Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

By Ankit Jaiswal | Apr 19, 2026

शनिवार की रात का मुकाबला काफी अहम था, लेकिन चेल्सी एक बार फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ 1-0 से हार झेलनी पड़ी हैं। बता दें कि यह लगातार चौथा मैच है जब टीम गोल करने में नाकाम रही हैं, जो पिछले एक सदी से ज्यादा समय में सबसे खराब प्रदर्शन में गिना जा रहा हैं।

वहीं दूसरी ओर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। मैच का इकलौता गोल मैथियस कुण्हा ने किया, जिसमें ब्रूनो फर्नांडिस की अहम भूमिका रही हैं। फर्नांडिस का प्रदर्शन पूरे सत्र में शानदार रहा है और उन्हें इस बार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के दावेदारों में देखा जा रहा हैं।

गौरतलब है कि यूनाइटेड के अंतरिम कोच माइकल कैरिक के लिए भी यह जीत बेहद अहम मानी जा रही हैं। टीम ने कई प्रमुख रक्षात्मक खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मजबूत खेल दिखाया, जिससे कैरिक के स्थायी नियुक्ति की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।

वहीं चेल्सी के कोच लियम रोसेनियर के लिए हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। बता दें कि टीम पिछले आठ मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई हैं, जिससे क्लब प्रबंधन और समर्थकों के बीच असंतोष बढ़ रहा हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार क्लब के अंदर भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और कुछ बड़े खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं। अगर टीम शीर्ष पांच में जगह नहीं बना पाती है, तो इसका असर आने वाले ट्रांसफर और टीम की रणनीति पर भी पड़ सकता हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects