चेन्नई ओपन: भारी बारिश से पहले दिन एक भी मैच नहीं, मंगलवार को होंगे 16 मुकाबले

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

(अमनप्रीत सिंह) चेन्नई, दो नवंबर लगातार बारिश के कारण सोमवार को डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के पहले दिन का पूरा खेल धुल गया और निर्धारित 10 मुकाबलों में से एक भी नहीं हो सका। मुकाबले दोपहर तीन बजे शुरू होने थे लेकिन दोपहर में लगातार बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश होने लगी जिससे कोर्ट खेलने लायक नहीं रहे। इसके बाद आयोजकों को दिन के पूरे कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

शीतल टूर स्तर पर यह जिम्मेदारी संभालने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हालांकि रात 11 बजे के बाद किसी मुकाबले को शुरू करने की अनुमति नहीं होने और मौसम की स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण अधिकारियों के पास दिन का खेल रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। यह मुकाबले ऐसे समय प्रभावित हुए हैं जब चेन्नई में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती मौसम तंत्र ने बारिश की आशंका बढ़ा दी है।

पिछले साल भी टूर्नामेंट के शुरुआती दो दिनों में बारिश के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। टूर्नामेंट निदेशक हितेन जोशी ने कहा कि सभी को साल के इस समय चेन्नई में मौसम की स्थिति का अंदाजा है लेकिन देश के सबसे बड़े महिला टेनिस टूर्नामेंट को इसी समय आयोजित करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि डब्ल्यूटीए के पास कोई अन्य समय उपलब्ध नहीं था। चेन्नई में पूर्वोत्तर मानसून के कारण पहले से ही मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण भी चिंता बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मुरासु दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा था और मंगलवार तड़के उसके तट से टकराने की आशंका जताई गई थी।

प्रमुख खबरें

वाइल्डलाइफ SOS को Delhi Wildlife Board से बाहर करेगी सरकार, सिरसा ने दिए निर्देश

ICC Mens ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान

Assam STF ने फर्जी बैंक खातों से वित्तीय धोखाधड़ी मामले में छह लोगों को दबोचा

भारत के Renewable Energy सेक्टर में 67 अरब डॉलर का निवेश, Pralhad Joshi ने दी जानकारी