मैदान पर धोनी के नहीं होने से मुश्किलें होती है: रैना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि एम एस धोनी की मौजूदगी भर से विरोधी टीमों पर दबाव बन जाता है और धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी कमी पूरी करना मुश्किल होगा। धोनी ने इस सत्र में बीमार होने के कारण चेन्नई के लिये दो मैच नहीं खेले। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दोनों मैचों में चेन्नई को पराजय झेलनी पड़ी। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने 22 गेंद में नाबाद 44 रन बनाये जिसकी मदद से चेन्नई ने 80 रन से जीत दर्ज की। 

यह पूछने पर कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था रैना ने कहा कि धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है। हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ यही हुआ। उन्होंने कहा कि वह क्रीज पर होते हैं तो विरोधी टीमें वैसे ही दबाव में आ जाती है।

इसे भी पढ़ें: IPL के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने तैयारी शुरू की

वह नहीं होते हैं तो फर्क हम सभी ने देखा। उन्होंने संकेत दिये के धोनी के नहीं रहने पर वह कप्तानी की बागडोर संभाल सकते हैं। रैना ने कहा कि पिछले कुछ साल में बतौर बल्लेबाज और टीम मेंटर के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके संन्यास लेने पर शायद मैं कप्तानी कर सकता हूं लेकिन जब तक वह चाहें चेन्नई के लिये खेलते रहेंगे । आप उन्हें और चेन्नई को जानते हैं।

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार