IPL 2023 के पहले मुकाबले में हुई CSK की हार, इन कारणों से नहीं जीत सकी धुरंधर टीम

By रितिका कमठान | Apr 01, 2023

गुजरात टाइटंस ने अपनी आईपीएल को जीत को लय को बरकरार रखते हुए पहला मुकाबला भी पांच विकेट से जीत लिया है। आईपीएल के आगाज के साथ ही अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की हार हुई। ये मुकाबला अंतिम ओवर तक गया, जहां गुजरात को आठ रन बनाने थे। अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया ने चौका और चक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। सीएसके की हार के पीछे भी कई कारण रहे, जानते है उन मुख्य कारणों के बारे में।

टॉस हारने से चुकाना पड़ा नुकसान
चेन्नई की टीम टॉस भी हारी, जिसकी वजह से उसे पहले बल्लेबाजी करने को मिली। खुद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की पहले गेंदबाजी करना अधिक आसान था। मैदान पर दुसरी पारी में ओस थी जिसकी वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान रहा।

कमाल नहीं कर सके इंपैक्ट प्लेयर
आईपीएल में लागू किया गया इंपैक्ट प्लेयर का रूल भी चेन्नई को लाभ नहीं से सका। चेन्नई के इंपैक्ट प्लेपर तुषार पांडे रहे, जो बुरी तरह से पीटे। उन्होंने 3.2 ओवर में ही 51 रन लुटा दिए। 

नो बॉल फेंका पड़ा भरी
आईपीएल के पहले ही मुकाबले में चेन्नई के गेंदबाजों ने दो बार नो बॉल फेंकी जो टीम को काफी भरी पड़ा। इन दोनों फ्री हीट पर चौका और छक्का पड़ा।

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना