चेन्नई की कमजोर गेंदबाजी और आरसीबी की लचर बल्लेबाजी का मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोर गेंदबाजी में और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपनी लचर बल्लेबाजी में सुधार करना होगा जब खराब फॉर्म से जूझ रही दो दिग्गज टीमें आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में बुधवार को आमने सामने होंगी। क्रिकेट में दो मजबूत और फॉर्म में चल रही टीमों का मुकाबला रोचक रहता है लेकिन जब ऐसे दो दिग्गज सामने हैं जिनकी कमजोर कड़ियां जगजाहिर है तो मुकाबला और दिलचस्प रहेगा। अब तक दस मैचों में आरसीबी के लिये छह ही अर्धशतक बन सके हैं जिनमें से दो कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाये हैं। इससे साबित होता है कि उसकी बल्लेबाजी किस स्तर की रही है। वहीं चेन्नई ने अभी तक नौ मैच खेले हैं और उसके किसी भी गेंदबाज की किफायत दर 7.50 प्रति ओवर से कम नहीं रही है। महेश तीक्षणा ने 7. 54 की औसत से गेंदबाजी की है जबकि ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी का औसत क्रमश: 8.73 और 9.82 रहा है। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। लगातार 5 हार के बाद कोलकाता ने जीता मुकाबला, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

कोहली ने 58 रन बनाने में करीब नौ ओवर लिये जिससे उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। दिनेश कार्तिक (दस मैचों में 218 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (सात मैचों में 157 रन) को और प्रयास करने होंगे। अब उनका सामना कमजोर गेंदबाजी आक्रमण से है। चेन्नई के चौधरी या सिमरजीत सिंह के पास अनुभव नहीं है तो अनुभवी जडेजा बहुत खराब दौर से जूझ रहे हैं। 

टीमें : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल। 

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे , ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी। 

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग