अपने किले चेपॉक पर लौटेगी Chennai, धोनी की कप्तानी और Stokes X factor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग की दस टीमों मेंचेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रशंसकों का एक जज्बाती रिश्ता है और इसका सबसे अहम कारण है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 41 वर्ष के धोनी टीम को चार खिताब दिला चुके हैं और नौ बार फाइनल में ले जा चुके हैं। उनकी मौजूदगी ही विरोधी खेमे को आतंकित करने के लिये काफी है। बतौर पेशेवर क्रिकेटर शायद यह उनका आखिरी सत्र हो सकता है और इसे यादगार बनाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

ताकत : बेन स्टोक्स की मौजूदगी से चेन्नई की पार हिटिंग मजबूत होगी। चेपॉक की धीमी पिच पर वह एक या दो शानदार ओवर डाल सकते हैं जो मैच का रूख पलट सकते हैं। चेपॉक पर सात घरेलू मैचों मेंरविंद्र जडेजा और मोईन अली भी काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में डेवोन कोंवे और रूतुराज गायकवाड़ उपयोगी होंगे जबकि अंबाती रायुडू, स्टोक्स, धोनी और जडेजा मध्यक्रम को मजबूती देंगे। कमजोरी : मुकेश चौधरी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो सीएसके के लिये बड़ा झटका है।

दीपक चाहर कमर और हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। मैच हालात में उनकी फिटनेस की परख नहीं हो सकी है। वह विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। मौका : तेज गेंदबाजी में युवा सिमरजीत और लसिथ मलिंगा के जैसे एक्शन वाले एम पथीराना के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा।

धोनी प्रतिभा को परखने में माहिर है और ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के नियम का बखूबी इस्तेमाल करना जानते हैं। ऐसे में मिशेल सेंटनेर भी उपयोगी रहेंगे। खतरा : सीएसके के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके खिलाड़ियों का उम्रदराज होना है। ऊंचे स्कोर वाले मैचों में रायुडू और अजिंक्य रहाणे दबाव में आ सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास अच्छे भारतीय स्पिनर भी नहीं है। जडेजा टी20 में हाल ही में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना