विश्व चैंपियन कार्लसन ने नीमैन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

शतरंज विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने साथी ग्रैंडमास्टर हेन्स नीमैन पर उन्होंने जितना स्वीकार किया उससे अधिक धोखेबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ऐसे किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नहीं खेलेंगे जो इस तरह के गलत काम में लिप्त हो। कार्लसन ने सोमवार देर रात बयान जारी किया जिससे एक हफ्ते पहले वह जूलियस बेयर जेनरेशन कप में इस अमेरिकी के खिलाफ सिर्फ एक चाल के बाद मुकाबले से हट गए थे। इससे पहले नॉर्वे के 31 साल के कार्लसन नीमैन के खिलाफ हैरान करने वाली हार के बाद सेंट लुई में सिंकफील्ड कप से भी हट गए थे।

नीमैन ने इससे पहले स्वीकार किया था कि उन्होंने ‘चेस.कॉम’ पर दो बार धोखेबाजी की। एक बार जब वह 12 साल के थे और दूसरी बार जब वह 16 साल के थे। उन्होंने हालांकि मुकाबले के दौरान धोखेबाजी से इनकार किया। कार्लसन ने लिखा,‘‘मेरा मानना ​​​​है कि शतरंज में धोखा देना एक बड़ी बात है और खेल तथा शतरंज के आयोजकों के लिए एक संभावित खतरा है और उन सभी के लिए जो खेल की पवित्रता की परवाह करते हैं। उन्हें सुरक्षा उपायों और धोखाधड़ी का पता लगाने के तरीकों को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

विश्व चैंपियन कार्लसन ने स्पष्ट किया कि वह नीमैन के खिलाफ या धोखा देने वाले किसी अन्य खिलाड़ी के खिलाफ खेलने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें धोखेबाजी को लेकर कुछ करना होगा और भविष्य में मैं ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं खेलना चाहता जिन्होंने अतीत में लगातार धोखेबाजी की हो क्योंकि नहीं पता कि वे भविष्य में क्या कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा