शतरंज विश्व कप: भारत के विदित गुजराती क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, अंतिम आठ में पहुंचने वाले बने पहले भारतीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

सोच्चि। भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती ने वासिफ दुरारबेली को 1.5 . 0.5 से हराकर फिडे शतरंज विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुजराती ने अजरबैजान के वासिफ को 38 चालों में हराया।

इसे भी पढ़ें: भारत की लवलीना बोरगोहेन ओलंपिक मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

अब गुजराती का सामना जान किर्जीस्टोफ डुडा (पोलैंड) और अलेक्जेंडर ग्रिसचुक (रूस) के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। गुजराती विश्वनाथन आनंद के बाद अंतिम आठ में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। आनंद ने 2000 और 2002 में खिताब जीता था।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Supreme Court की टिप्पणी और DMRC के फैसले समेत देश-दुनिया के बड़े घटनाक्रम

Supreme Court ने CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट मामले में KPCC पदाधिकारियों को भेजा अवमानना नोटिस