BCCI Selection Panel: चेतन शर्मा फिर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्‍य चयनकर्ता, नई कमेटी का ऐलान

By अंकित सिंह | Jan 07, 2023

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नई सेलेक्शन कमिटी का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से सेलेक्शन कमिटी की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को दी गई है। चेतन शर्मा को नया चीफ सेलेक्टर चुना गया है। हालांकि, T20 विश्व कप 2022 में बुरे प्रदर्शन के बाद चेतन शर्मा के ही नेतृत्व वाली सेलेक्शन कमिटी को बीसीसीआई ने हटा दिया था। उसके बाद से लगातार नई कमेटी की तलाश हो रही थी। एक बार फिर से इस कमेटी की जिम्मेदारी चेतन शर्मा को ही दी गई है। इस रेस में कोई दिग्गज शामिल थे। हालांकि, सभी को पीछे छोड़ते हुए चेतन शर्मा को यह जिम्मेदारी मिली है। 

 

इसे भी पढ़ें: एसीसी ने कहा पीसीबी प्रमुख के आरोप बेबुनियाद; क्रिकेट कैलेंडर 22 दिसंबर को भेजा गया था


चेतन शर्मा सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के नाते इसे लीड करेंगे जबकि सेलेक्शन कमेटी में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलील अंकोला और श्रीधरण शरथ को भी जगह दी गई है। हालांकि, पहले इस बात की चर्चा काफी तेज थी कि वेंकटेश प्रसाद या फिर अजीत अगरकर जैसे नामों को टीम इंडिया के सेलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन चेतन शर्मा ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। चेतन शर्मा को सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाए जाने का फैसला भी सभी को हैरान कर रहा है। बीसीसीआई की ओर से सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी गठित की गई थी। इसी कमेटी को ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी का चयन करना था। 

 

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant की लिगामेंट सर्जरी हुई सफल, मेडिकल अपडेट आने से फैंस हुए खुश


ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी के लिए करीब 600 एप्लीकेशन आए थे जिसमें से 11 का सेलेक्शन हुआ था। पर्सनल इंटरव्यू के बाद नामों पर मुहर लगी है। चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली पिछले सिलेक्शन कमिटी को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। एशिया कप, दो T20 वर्ल्ड कप में करारी हार मिली। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में हार ने भी भारत को परेशान किया। जिस तरीके से टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड से हार मिली, उसके बाद लगातार सवाल उठ रहे थे।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर निजी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

क्या अल्पमत में है हरियाणा नायब सरकार! तीन निर्दलीय विधायकों ने लिया अपना समर्थन वापस

Congress की सरकार आने पर SC/ST से छीनकर धार्मिक आधार पर दिया जाएगा आरक्षण? PM मोदी ने शहजादे की कौन सी खतरनाक चाल का किया जिक्र

Summer Coolers Recipe: चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए, घर पर आसानी से बनाएं समर ड्रिंक्स