साल के तीसरे दिन 33 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों में बनाए सिर्फ 3 रन, रहाणे का भी फ्लॉप शो जारी

By अंकित सिंह | Jan 03, 2022

भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को तीन टेस्ट मैच खेलने है। आज दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली अनुपस्थित रहे और उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की। हालांकि भारत को 50 रन के भीतर ही 3 बड़े झटके लग चुके थे। ओपनर मयंक अग्रवाल के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी आउट हो चुके हैं। नंबर 3 पर बैटिंग करने आए 33 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं, काफी लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे भी फ्लॉप साबित हुए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। रहाणे के टेस्ट करियर में यह पहला मौका है जब वह पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन के बाहर चले गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति फैंस का गुस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को कई ऐतिहासिक जीत दिला चुके हैं ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज, जानें उनकी उपलंब्धिया

दोनों बल्लेबाजों के खराब फॉर्म में रहने की वजह से भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज को खेलने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिग्गज खिलाड़ी तो यह तक कह रहे हैं कि दोनों ही बल्लेबाजों को अब अगली पारी में अपने करियर का आखिरी पारी खेलना पड़ सकता है। इसका मतलब साफ है कि दोनों ही खिलाड़ियों पर प्रदर्शन का दबाव बढ़ सकता है। 2020 के बाद से चेतेश्वर पुजारा ने 19 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 25 की औसत से रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे का भी फॉर्म कुछ ऐसा ही रहा है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान