Delhi Assembly Election 2025: छतरपुर विधानसभी सीट पर तंवर vs तंवर, जानिए किस पार्टी का पलड़ा भारी

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2025

दिल्ली विधानसभा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में छतरपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें और इन सभी सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना है। वहीं चुनावी नतीजे 08 फरवरी घोषित किए जाएंगे। 

बता दें कि छतरपुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। इस सीट पर वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आप ने इस बार भाजपा का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं भाजपा ने आप के पूर्व विधायक करतार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजेंद्र सिंग तंवर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: बेहद दिलचस्प है दिल्ली की जंगपुरा की 'जंग', सिसोदिया को BJP और कांग्रेस से मिलेगी टक्कर

छतरपुर विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट के इतिहास की बात करें, तो यह साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। साल 2011 के अनुसार, छतरपुर की आबादी करीब 99,519 थीं। इसमे पुरुष 53% और महिलाओं की आबादी 47% थी। यहां पर साक्षरता दर 69% है। जिसमे पुरुष साक्षरता 75% और महिला साक्षरता 62% है।  

2008 और 2013 का चुनाव

इससे पहले साल 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी। कांग्रेस प्रत्याशी बलराम तंवर ने भाजपा के उम्मीदवार को करीब 5 हजार वोट से हराया था। 2008 के बाद इस सीट पर कांग्रेस जीत नहीं हासिल कर सकी। साल 2013 के चुनाव में छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर विधायक चुने गए थे। वहीं कांग्रेस के बलराम तंवर करीब 34 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। इसके साथ ही आप प्रत्याशी ऋषि पाल को 22 हजार वोट मिले थे।

साल 2015 का चुनाव

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने छतरपुर विधानसभा सीट पर बाजी मारी थी। आप प्रत्याशी करतार सिंह तंवर ने 67,644 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। करतार सिंह ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 22 हजार से अधिक वोटों से हराया था। भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को कुल 45,405 वोट मिले थे।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia: Riyadh Airport के पास Aramco फ्यूल टैंक में लगी आग, इलाके में भारी धुआं

DUSU Result पर Amit Shah ने ABVP को दी बधाई, BJP का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- छात्रों ने दिया बड़ा Zero

सत्ता से संघर्ष तकः ममता बनर्जी का राजनीतिक यथार्थ

BJP MLA Rajeshwar Singh ने की नए Tort Law की मांग, Law Minister को लिखा पत्र